top of page


एक सवाल
दिल में है एक दर्द तीखा सा जो किसी को दिखता नहीं सिर्फ़ मुझे होता है महसूस फिर किसी को क्या कहूँ कैसे बताऊँ कि साँस लेना आसान नहीं और कभी चलना भी है मुश्किल कैसे समझाऊँ उन्हें जिनको कुछ दिखता ही नहीं वो बस मुझ पर हंसते चले जाते हैं तो मैंने भी उनके साथ साथ अपने पे हँसना सीख लिया है हाँ इसीलिए मुस्कुरा रहा हूँ सोचा शायद मुस्कुराने की आदत पड़ जाए और दिल का यह तीखा दर्द बस मुझे महसूस ही ना हो पर इस सवाल का जवाब नहीं मिला मुझे कि अगर यह महसूस नहीं होगा तो क्या यह दर्द नहीं रहेगा
Aug 2, 20211 min read
bottom of page