top of page

© 2021-2025 | ZYPHYR | All Rights Reserved

तू जहाँ, वहाँ मैं

Nov 4
1 min read

Updated: Nov 7


तू जहाँ, वहाँ मैं।


तेरे होंठों पे हँसी,

तो वो मुस्कान मैं।

तेरी आँखों में नमी,

तो तेरा राज़दान मैं।


हवा जो छू ले तुझे,

तो वो सरसराहट मैं।

धूप जो उतरे तुझ पर,

तो वो गरमाहट मैं।


तेरे लबों पर जो थरथराए,

वो कपकपाहट मैं।

तेरे क़दमों के साथ चले,

एक हल्की-सी आहट मैं।


तेरे दिल में जो चुपके से पले,

हाँ, हाँ, वही चाहत मैं।

तेरी बेचैन रातों में,

एक मीठी-सी राहत मैं।


तेरी राहों में जो फूल महकें,

तो वो ख़ुशबू मैं।

तेरी हँसी की खनक,

तो वो गूँज मैं।


तेरे दिल में जो धुन उठे,

तो वो साज़ मैं।

तेरी आँखों में जो झलके,

वो शरारती अंदाज़ मैं।


तेरी हर नई सुबह में,

एक नया आग़ाज़ मैं।

तेरी ख़ामोशी में छुपा,

एक गहरा राज़ मैं।


जब सब हों तेरे आस-पास,

उस भीड़ में मैं।

जब कोई न हो तेरे पास,

तो वो आग़ोश मैं।


शोर में जो तुझे पुकारे,

वो अनकही आवाज़ मैं।

जब तेरी दुनिया चुप हो जाए,

तो वो ख़ामोशी मैं।


तेरी अधूरी बातों में,

मुकम्मल अल्फ़ाज़ मैं।

जब तेरे लफ़्ज़ भी खो जाएँ,

तो वो बात मैं।


जब यादों में खो जाए तू,

तो वो मदहोशी मैं।

जब तू आँखें मूँद ले,

तो वो ख़्वाब मैं।


तू जहाँ, वहाँ मैं।

तू जाने या ना जाने।

तू जहाँ, वहाँ मैं।

तू माने या ना माने।


तेरी हर आती साँस में,

तेरी हर जाती साँस में,

ना कोई नाम,

ना कोई आवाज़,

बस एक अनकहा एहसास मैं।


बस तू, और मैं।

तू जहाँ, वहाँ मैं।

1 Comment

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Aruna
Nov 11

तू जहाँ, वहाँ मैं- Could have not expected anything less from you-अत्यंत खूबसूरत! My take on it लिखे जो कविता तू

वाह वाह करू मैं

 

अलफ़ाज़ जो अपने कलम से लिखे तू

पढ़ कर प्रसन्न हूँ मैं

 

सफलता की सीढ़ियां चढे तू

अत्यंत खुश होती हूँ मैं

 

अपने लेख से तारीफ़ पाता हैं तू

बेहद गर्वित होती हूँ मैं

 

लिखने से सुकून प्राप्त करता हैं तू

उससे कहीं अधिक आनंदित होती हूँ मैं

 

इस प्रकार लिखते रहे तू

दुआ करती हूँ मैं 

Like
bottom of page